नई दिल्ली । फुटबॉल विश्व कप 2026 से पहले खेल और राजनीति का विवाद गहरा गया है। अमेरिका ने ईरानी फुटबॉल टीम को अपने यहां ठहरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जबकि ईरान के सभी ग्रुप मुकाबले अमेरिकी शहरों में निर्धारित हैं।
फीफा ने मैच कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया। इसके बाद मेक्सिको ने ईरानी टीम को अपने यहां ठहराने की पेशकश की, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया। टीम मेक्सिको में बेस कैंप बनाकर मैचों के लिए अमेरिका की यात्रा करेगी।USA denies hosting Iran football team
यह विवाद अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद बढ़ा। ईरान ने अपने मैच मेक्सिको में कराने का अनुरोध किया था, लेकिन फीफा ने इसे अस्वीकार कर दिया।
ग्रुप-जी में शामिल ईरान को 15 जून को न्यूजीलैंड, 21 जून को बेल्जियम और 26 जून को मिस्र से मुकाबला खेलना है। अमेरिकी वीजा संबंधी जटिलताओं से बचने के लिए टीम सीधे मेक्सिको पहुंचेगी।USA denies hosting Iran football team
विश्व कप इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब किसी टीम को मेजबान देश में ठहरने की अनुमति नहीं मिली और उसे तीसरे देश से यात्रा कर मैच खेलने होंगे। यह मामला खेल और राजनीति के टकराव का बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है।
