नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 110 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन की बैठक में यह निर्देश दिए गए।
बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में प्रस्तावित 500 इलेक्ट्रिक बसों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को 15 जून से प्रस्तावित उड़ान संचालन से पहले परिवहन व्यवस्था पूरी तरह तैयार करने के निर्देश दिए गए।110 electric buses for Noida International Airport
प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन अवसंरचना का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। वर्तमान में राज्य में करीब 15.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। सरकार ने वर्ष 2030 तक 10,000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिनमें से लगभग 2,500 स्टेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं।110 electric buses for Noida International Airport
