म्यूनिख। भारत की युवा निशानेबाज ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने फाइनल में 43 अंकों के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
21 वर्षीय ईशा ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय दावेदार और पूर्व विश्व चैंपियन डोरीन वेनेकैंप को पीछे छोड़ा। यह उनका चौथा व्यक्तिगत विश्व कप पदक है और म्यूनिख में भारत का पहला पदक भी है।Esha Singh gold medal Munich ISSF World Cup
क्वालीफिकेशन राउंड में ईशा ने 587 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। फाइनल में उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।
अन्य भारतीय निशानेबाजों में मनु भाकर 12वें और राही सरनोबत 14वें स्थान पर रहीं। इस जीत को भारतीय निशानेबाजी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।Esha Singh gold medal Munich ISSF World Cup
