मुंबई : यश राज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म अल्फा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार मेकर्स ने एक अनोखा प्रयोग किया है—आलिया भट्ट को पांच अलग-अलग किरदारों में पेश किया जाएगा।Alia Bhatt Alpha assassin role
फिल्म की कहानी अब तक के स्पाई-यूनिवर्स से बिल्कुल अलग होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्फा एक स्पाई नहीं बल्कि एक किलर की ओरिजिन स्टोरी होगी। आलिया का किरदार बचपन से ही एक असासिन बनने के लिए तैयार किया गया है, जिसे एक ‘किलिंग मशीन’ के रूप में दिखाया जाएगा। Alia Bhatt Alpha assassin role
फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। टाइगर 3 और वॉर 2 के बाद स्पाई-यूनिवर्स की लोकप्रियता थोड़ी कम हुई थी, ऐसे में अल्फा से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म यूनिवर्स को नई ऊर्जा और रोमांचक मोड़ दे सकती है।
