पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज, पीलीभीत के सौजन्य से मंगलवार को माधोटाँडा रोड निकट रेलवे क्रासिंग पर एक विशाल ठंडे शरबत के प्याऊ का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ माह की इस भीषण गर्मी और तपती धूप में राहगीरों व सिद्ध बाबा मेले में जा रहे श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई, जिससे गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की साँस ली।
प्याऊ का विधिवत शुभारम्भ महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमन्त जगोता ने राहगीरों को शरबत वितरित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी या शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।

यह पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के डी.एल.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष श्री शिवशंकर के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। शिक्षा संकाय के प्रशिक्षुओं (विद्यार्थियों) ने इस सामाजिक सरोकार के कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और प्रत्येक आने-जाने वाले राहगीर को रोककर मीठा और ठंडा शरबत पिलाया।
हैरान करने वाली बात यह रही कि इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की परवाह न करते हुए महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने खुद घंटों धूप में खड़े रहकर नि:स्वार्थ भाव से सेवा की। इस सराहनीय प्रयास को देखकर मार्ग से गुजर रहे कुछ बुजुर्ग राहगीरों ने भावुक होकर प्रशिक्षुओं को अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया। बुजुर्गों ने कहा कि इस तपन में ठंडा शरबत पिलाकर संस्था बहुत ही पुण्य का कार्य कर रही है, इस सेवा भाव से युवाओं को जीवन में बड़ी तरक्की हासिल होगी।Springdale College Pilibhit Serves Cool Sharbat to Devotees in Intense Heat
शरबत वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापक वर्ग से प्राचार्य डॉ. इलयास अहमद, डॉ. अतुल कुमार, विभागाध्यक्ष शिव शंकर, संगीता गंगवार, डॉ. कृष्णा शर्मा, श्री शाहिद खान, सुश्री अंग्रेज कौर आदि का विशेष मार्गदर्शन रहा। वहीं विद्यार्थी वर्ग से प्रशिक्षु रासिका भारती, हीराकली, दानिया मिर्जा, शिवि, प्रिया, निकिता वाइन, अनीशा साना, अंशिका क्षत्री, स्नेहा चक्रवर्ती आदि ने पूरी निष्ठा के साथ श्रमदान कर अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
