?????????????
पीलीभीत। लिटिल एंजल्स स्कूल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंटर स्कूल प्रतियोगिता “सोशल स्पेक्ट्रम 2.0” का दूसरा संस्करण उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 17 विद्यालयों ने भाग लेकर सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्प्रिंगडेल कॉलेज, पीलीभीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। पानव जगोता और सहजप्रीत कौर ने अध्यापक सजल अरोड़ा के मार्गदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गर्वान्वित किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. हेमन्त जगोता ने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया आनन्द ने अपने शब्दों में विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का विकास होता है। वहीं उप-प्रधानाचार्य श्री जितेन्द्र सिंह यादव ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले समय में उनके व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विजेताओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा और सभी ने उनकी सराहना की। प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना को भी सशक्त किया।
