स्प्रिंगडेल कॉलेज में ‘मदर्स डे’ का आयोजन
पीलीभीत। माधोटांडा रोड स्थित स्प्रिंगडेल कॉलेज में ‘मदर्स डे’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर माताओं के सम्मान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती सरोज जगोता और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया आनंद के स्वागत के साथ हुआ, जिन्हें छात्र अभिषेक और छात्रा ईरम ने शुभकामना कार्ड भेंट किए। विद्यार्थियों ने ‘सुर से सुर मिला के’ स्वागत गीत और ‘मेरी दुनिया तू ही रे’ तथा ‘शुक्रिया-शुक्रिया’ जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम दिन भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में माताओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके परिणाम निम्नलिखित रहे:

- सलाद सजाओ प्रतियोगिता: शालिनी सहाय ने प्रथम, रति शर्मा ने द्वितीय और आरती गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- नृत्य प्रतियोगिता: हिना सक्सेना प्रथम, श्वेता गौर द्वितीय और मोनी हितेशी तृतीय स्थान पर रहीं।
- खेल प्रतियोगिता: श्वेता गौर ने बाजी मारी, जबकि चांदनी कश्यप और मीना गंगवार क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
- नेल पेंटिंग: मीना गंगवार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
- प्रश्नतरी एवं अन्य: सुशीला देवी, खुशी त्यागी और हर्षिता जैन भी विभिन्न गतिविधियों में विजयी रहीं।
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया आनंद ने सभी विजयी माताओं को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा सहजवीर व अदिति ने किया और अंत में शिक्षिका मुस्कान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
