पीलीभीत। जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।-Heavy rain and hailstorm damage crops

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा और एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह भी मौजूद रहीं। प्रशासनिक टीम ने न्यूरिया, राजा कॉलोनी और मुख्तियार कॉलोनी जैसे सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जलभराव और फसल बर्बादी का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वे खुद गीले और कीचड़ से भरे खेतों में उतरे और जलमग्न फसलों की स्थिति का करीब से आकलन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।-Heavy rain and hailstorm damage crops
डीएम ने राजस्व विभाग को तत्काल सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
प्रशासन की इस सक्रियता से किसानों को उम्मीद जगी है कि उन्हें जल्द ही राहत मिलेगी।
