उत्साह के साथ सम्पन्न हुई जेसीआई वॉलीबॉल प्रतियोगिता, विजेता टीमों को मिली ट्रॉफी
जेसीआई स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के अंतर्गत आयोजित दूसरी खेल प्रतियोगिता वॉलीबॉल का भव्य आयोजन 8 मई को आईसी फ्यूजन स्पोर्ट्स एकेडमी एसोसिएशन में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

बालक वर्ग
विजेता – स्प्रिंगडेल कॉलेज
उपविजेता – बेनहर गुरुकुल

बालिका वर्ग
विजेता – बेनहर गुरुकुल
उपविजेता – बेनहर पब्लिक स्कूल
विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन एवं बेहतरीन खेल प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में पास्ट नेशनल वाइस प्रेसिडेंट गुरदित्त सिंह साहमे, जेसीआई पीलीभीत मिडटाउन के अध्यक्ष जापनीत सिंह, सचिव पार्थ मित्तल, शुभम शुक्ला, अभिजीत आनंद सिंह, आशीष आनंद सिंह एवं हर्ष कंचन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
आयोजन की सफलता में वॉलीबॉल एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहा। जेसीआई मिडटाउन द्वारा वॉलीबॉल एसोसिएशन को उनके निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
