फिल्म को लेकर विवाद और दीवानगी दोनों चरम पर, सोशल मीडिया पर रिव्यू वायरल– Dhurandhar 2- Netflix Release
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही रिलीज होते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गई है। खासकर पाकिस्तान में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां दर्शकों के बीच इसे लेकर भारी दीवानगी देखी जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही कुछ ही मिनटों के भीतर भारी ट्रैफिक बढ़ गया, जिसके चलते सर्वर पर दबाव पड़ने और क्रैश होने की स्थिति तक बन गई।Dhurandhar 2- Netflix Release
फिल्म की कहानी को लेकर पाकिस्तान में विवाद और बहस भी तेज हो गई है। जहां एक तरफ दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके कंटेंट को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक पाकिस्तानी रिव्यूअर का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म पर अपनी राय देता नजर आ रहा है।Dhurandhar 2- Netflix Release
बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन दर्शकों की अत्यधिक भीड़ और उत्साह के कारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तकनीकी दिक्कतें भी सामने आई हैं।Dhurandhar 2- Netflix Release
