कानून-व्यवस्था मजबूत करने, लंबित मामलों के निस्तारण और अपराध नियंत्रण पर दिया गया जोर
पीलीभीत। पुलिस लाइन सभागार में 12.05.2026 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके त्वरित समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने पर बल दिया गया।
इसके पश्चात आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा गौकशी से संबंधित मामलों में शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में महिला एवं बाल यौन अपराधों से जुड़े लंबित मामलों, पीवीआर, एमवीआर, सीवीसी प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस पोर्टल तथा शासन से प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई।
साथ ही आगामी जनगणना-2027 को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित करें तथा बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को 24×7 सक्रिय रखने के साथ-साथ वित्तीय संस्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त कैमरे स्थापित कराने की दिशा में कार्य करें।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
