“क्या एआई छात्रों को स्मार्ट बना रहा है या आलसी?” विषय पर 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रखे विचार
पीलीभीत, माधोटांडा रोड स्थित स्प्रिंगडेल कॉलेज में आज अन्तर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय था — “Is AI making students smarter or lazier?” (क्या एआई छात्रों को अधिक समझदार बना रहा है या आलसी?)।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया आनन्द एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमन्त जगोता द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में श्री लक्ष्मीकांत शर्मा एवं श्री लोकेश कुमार गंगवार उपस्थित रहे।
जिले के 13 विद्यालयों की रही भागीदारी
इस प्रतियोगिता में पीलीभीत जिले के लगभग 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें इनिशियम, लिटिल एंजल, जे.एन.वी., फ्यूचर इंटरनेशनल, ज्ञान इंटरनेशनल, डी.पी.एस., बेनहर पब्लिक, बेनहर गुरुकुल, एल.बी.बी.एम., अकाल एकेडमी, श्री चैतन्य टेक्नो, ईश्वर एकेडमी एवं स्प्रिंगडेल कॉलेज शामिल रहे।
विद्यार्थियों ने विषय पर अपने-अपने पक्ष रखते हुए एआई के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के विजेता
निर्णायकों के निर्णय के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे—
- प्रथम स्थान: पानव जगोता (स्प्रिंगडेल कॉलेज)
- द्वितीय स्थान: देव सिंह (एल.वी.बी.एम.), कमान्गुल चावला (लिटिल एंजल)
- तृतीय स्थान: वंशिका सिंह (ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल)
श्रेष्ठ वाचक (Best Speaker) का खिताब बेनहर पब्लिक स्कूल की अविका पाण्डेय एवं डी.पी.एस. की साक्षी सिंह को प्रदान किया गया।
सम्मान एवं समापन
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया आनन्द एवं उप-प्रधानाचार्य श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने सभी विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा शिक्षकों को मोमेंटो प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री अंजु शर्मा द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन शिक्षक श्री राजीव कुमार ने किया।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आज शिक्षा जगत में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के तार्किक चिंतन एवं व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
